इंटर कला में रेशमी, साइंस में रेहान व कॉमर्स में आयशा बनी जिला टॉपर
जैक बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कला, साइंस व कॉमर्स का परिणाम घोषित
साहिबगंज
जैक बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं कला, साइंस व कॉमर्स का परिणाम घोषित कर दिया गया है, जिसमें साहिबगंज जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है. कला में 93.02 प्रतिशत, साइंस में 76.76 प्रतिशत व कॉमर्स में 87.42 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है. इंटर कला में प्लस टू उच्च विद्यालय राधानगर की रेशमी कुमारी को 455 अंक, साइंस में प्लस टू उच्च विद्यालय उधवा के रेहान राज को 467 अंक व कॉमर्स में प्लस टू जेके उच्च विद्यालय आयशा खातून को 447 अंक मिला और जिला टॉपर बनी. डीइओ डॉ दुर्गानंद झा ने बताया कि विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में शिक्षा की गुणवत्ता में हुए सुधार का बड़ा योगदान है. विद्यालयों में पठन-पाठन बेहतर तरीके से संचालित हो रहा है, जिसका परिणाम छात्रों की सफलता के रूप में सामने आया है. डॉ. झा ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.