सदर अस्पताल में मरीज के परिजन की बैग चोरी

सदर अस्पताल में पलक झपकते ही चोरी की घटना सामने आयी.

मोबाइल व मेडिकल रिपोर्ट गायब, जांच में जुटी पुलिस प्रतिनिधि, साहिबगंज सदर अस्पताल में पलक झपकते ही चोरी की घटना सामने आयी. नगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर दहला निवासी विद्या देवी ने बताया कि उनके 60 वर्षीय पति शिवकुमार दास लंबे समय से बीमार थे और मंगलवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया. चलने में असमर्थ होने के कारण उन्होंने मुख्य गेट के पास थैले में मोबाइल और जरूरी कागजात रख दिए. इसके बाद पति को व्हीलचेयर पर बैठाकर इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक के पास छोड़ने गईं. जब वह वापस थैला लेने लौटीं, तब तक चोर बैग लेकर फरार हो चुका था. थैले में मोबाइल, मेडिकल रिपोर्ट और जरूरी दस्तावेज थे. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सुरक्षा कर्मियों के साथ खोजबीन कराई, लेकिन सामान नहीं मिला. फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL THAKUR

SUNIL THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >