.गुरु गोष्ठी में बीइइओ ने शिक्षा, पोषण और स्वच्छता के बिंदुओं पर की समीक्षा

डाटा पीएम पोषण पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश

राजमहल

राजमहल प्रखंड के पीएमश्री मध्य विद्यालय नयाबजार में बुधवार को मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी की अध्यक्षता बीईईओ रोबिन चंद्र मंडल ने की. इस अवसर पर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न सरकारी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों की उपस्थिति रही. बैठक में बीइइओ ने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की, जिनमें ई-विद्या वाहिनी में शिक्षक एवं छात्र उपस्थिति, पोर्टल पर परीक्षा परिणाम अपलोड की स्थिति, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव नामांकन, वर्ग एक और दो के छात्रों को पोशाक वितरण से संबंधित प्रतिवेदन, इको क्लब गतिविधियां तथा डहर ऐप 2.0 सर्वे शामिल रहे. इसके अलावा आई-गोट साधना सप्ताह, एनआईएलपी नव साक्षर भारत कार्यक्रम, एमडीएम के तहत प्रत्येक माह भोजन संबंधी एसएमएस रिपोर्टिंग, विद्यालयों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता बनाये रखने पर विशेष जोर दिया गया. सभी विद्यालयों को रसोइयों से संबंधित डाटा पीएम पोषण पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में वर्गवार नामांकन के अनुसार छात्रों के आधार और बैंक खाते से संबंधित प्रतिवेदन, 500 से अधिक नामांकित विद्यालयों की भौतिक स्थिति, साइकिल योजना सत्र 2025-26 के अंतर्गत वर्ग 8 के छात्रों से संबंधित जानकारी, तथा प्रयास एवं प्रशस्त ऐप में विद्यार्थियों का डेटा एंट्री सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रतिवेदन पर भी विचार-विमर्श किया गया. मौके पर बीपीओ कुणाल किशोर ने विभागीय जानकारी साझा की. सीआरपी मो. कौशर, बीआरपी मजहरुल हक, आशुतोष कुमार, शिक्षक दिलीप कुमार, उत्पल दास सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >