पुलिस सूचना तंत्र को और बनायें मजबूत, विधि-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण पर रखें फोकस

पुलिस महानिरीक्षक रूटिंग निरीक्षण में बरहरवा अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे, कहा

पतना

पुलिस महानिरीक्षक दुमका शैलेंद्र कुमार सिन्हा बरहरवा अनुमंडल क्षेत्र के रूटिंग निरीक्षण को लेकर सोमवार को बरहरवा अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे. जहां सर्वप्रथम पुलिस जवानों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. तत्पश्चात बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल व अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने बुके देकर आइजी का स्वागत किया. आइजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने साहिबगंज एसपी, बरहरवा एसडीपीओ, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. जहां उन्होंने विधि व्यवस्था अपराध नियंत्रण को लेकर पदाधिकारियों से बात की. इस दौरान उन्होंने क्राइम अभिलेख की समीक्षा की एवं लंबित मामलों की स्थिति देखते हुये शीघ्र निष्पादन करने का आदेश दिया. साथ ही उन्होंने महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम पर फोकस करने, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने, सूचना तंत्र को और मजबूत करने के अलावे आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. वहीं, पत्रकारों से मुखातिब होकर श्री सिन्हा ने कहा कि वह रूटिंग निरीक्षण में आये हैं. पुलिस का मुख्य कर्तव्य विधि व्यवस्था व अपराध नियंत्रण है. उन्होंने अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन कर विधि व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस-पब्लिक समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. मौके पर एसपी अमित कुमार, बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल, डीएसपी रूपक कुमार सिंह, बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार, बोरियो प्रभाग के इंस्पेक्टर नुनूदेव राय, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश कुमार यादव, बरहरवा थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह, कोटालपोखर थाना प्रभारी चंदन कुमार भैया, बरहेट थाना प्रभारी पवन कुमार यादव सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >