विकास मंडल हत्याकांड की तीन आरोपी 19 माह बाद गिरफ्तार
साहिबगंज
विकास मंडल हत्याकांड मामले में 19 माह से फरार आरोपी को मुफस्सिल थाना पुलिस ने बिहार के भागलपुर जिले के सबौर से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है. थाना प्रभारी अनीश पांडे के नेतृत्व में भागलपुर जिला के सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत छापेमारी की गयी. पुलिस ने हत्या के मामले में दर्ज कांड संख्या 13/24 के आरोपियों परघड़ी निवासी श्रवण कुमार एवं उपेंद्र दास इसके अलावा पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कालिदास निवासी बबलू दास को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि 27 फरवरी 2024 को किशन प्रसाद निवासी विकास मंडल के लापता होने की सूचना थाना में दी गयी थी. इसके बाद 28 फरवरी को सबौर के परघड़ी बहियार स्थित कुएं से विकास का शव बरामद किया गया था. हत्याकांड में पूर्व में दो महिलाओं को पूछताछ के लिए पुलिस ने ��िरासत में लिया था. बताया कि मामले में तीन अभियुक्त फरार चल रहे थे. जिसे बीती रात बिहार से गिरफ्तार किया गया. तीनों युवक से पूछताछ के बताया कि प्रेम-प्रसंग मामले में युवक को पहले सबौर बुलाया गया था. उसके बाद सभी उनकी हत्या की थी. बताया कि युवक को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गौरतलब है कि 28 फरवरी 2024 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत किशन प्रसाद से लापता युवक विकास मंडल का शव भागलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सबौर के कुए में बरामद हुआ है. बताया गया था कि युवक एक 20 फरवरी से घर से अचानक से लापता हो गया था. तत्कालीन थाना प्रभारी ने प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.