फसल कटाई, उत्पाद खरीद और आजीविका सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

खैरवा गीदड़ गांव में जेएसएलपीएस दीदियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

तीनपहाड़

तालझारी प्रखंड अंतर्गत सालगाछी संथाली पंचायत के खैरवा गीदड़ गांव में रविवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बीपीओ गौरव सिद्धार्थ, एफसीटी कृष्णकांत रक्षित एवं सगड़भंगा क्लस्टर के पीआरपी छोटू कुमार उपस्थित रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्तमान कृषि सत्र में हो रही बरबट्टी एवं बाजरा की कटाई से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा करना था. इस अवसर पर दीदियों को जानकारी दी गयी कि इस सत्र में उत्पादित फसलों की खरीद कलेक्टिवाइजेशन एवं एग्रीगेशन की प्रक्रिया के तहत प्रोड्यूसर ग्रुप के माध्यम से की जाएगी, जिससे किसानों को बेहतर बाजार सुविधा एवं उचित मूल्य प्राप्त हो सकेगा. बैठक में हाउसहोल्ड सैचुरेशन के तहत नए सदस्यों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने तथा सीसीएल कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर भी विस्तृत चर्चा की गयी. दीदियों को इन सभी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान दीदियों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी साझा किये, जिन पर संबंधित पदाधिकारियों ने आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया. अंत में सभी प्रतिभागियों से आजीविका सुदृढ़ीकरण हेतु सामूहिक प्रयास करने की अपील की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >