राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा की हुई जांच
राजमहल
राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार की देर रात लगभग 10:00 बजे सुरक्षा एजेंसियों ने सघन जांच अभियान चलाया. यह कार्रवाई उस धमकी के मद्देनजर की गयी, जिसमें साहिबगंज न्यायालय को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गयी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए डॉग एस्कॉर्ट टीम को राजमहल व्यवहार न्यायालय परिसर में बुलाया गया. टीम ने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया. संदिग्ध वस्तुओं की तलाश की जांच के दौरान किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुए. हालांकि, प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ा कर दिया है. प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियात के तौर पर न्यायालय परिसर में निगरानी बढ़ा दी गयी है. साथ ही, धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान के लिए जांच जारी है. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.