साहिबगंज.रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट में दुर्गा पंडाल लगाने के दौरान लगी दुकानों के आसपास कचरे का अंबार लग गया है. प्रतिमा विसर्जन के बाद भी सफाई नहीं हुई है, जिससे रेलवे मैदान पूरी तरह से गंदगी से भर गया है. यहां रोजाना सैकड़ों महिलाएं और पुरुष योगा करने आते हैं, लेकिन कचरे और बारिश के कारण मैदान गंदा हो गया है. बार-बार लोगों से अपील की गयी कि वे खाने-पीने के बाद बचा हुआ कचरा डस्टबिन में डालें, फिर भी समस्या बनी हुई है. एईएन वेदव्यास ने कहा कि कचरा जल्द ही साफ़ किया जाएगा और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
