उधवा में सड़क पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, मचा हड़कंप; बाल-बाल बची जान

उधवा के शांतिमोड़ बाजार में 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार सड़क पर गिर.। गनीमत रही कि बिजली आपूर्ति बंद होने से बड़ा हादसा टल गया.ग्रामीणों में भारी आक्रोश.

प्रतिनिधि, उधवा: उधवा प्रखंड के पूर्वी प्राणपुर पंचायत स्थित शांति मोड़ बाजार में गुरुवार देर रात तेज हवा और बारिश के बीच 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार सड़क पर गिर गया. तार गिरते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, तार गिरने के दौरान बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी और बारिश के कारण सड़क पर आवाजाही भी कम थी. इससे बड़ा हादसा टल गया.

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हाईटेंशन तार सड़क पर गिरने से आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा.

पहले भी गिर चुका है हाईटेंशन तार, झुलसा था नाबालिग

स्थानीय लोगों के अनुसार शांति मोड़ बाजार में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी तार गिरने की घटना हो चुकी है.

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक नाबालिग के झुलसने की घटना भी हो चुकी है. इसके बावजूद जर्जर बिजली पोल और लटकते तारों की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है.

जर्जर पोल और लटकते तारों से ग्रामीण परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि बाजार और आसपास के इलाकों में बिजली के जर्जर पोल और लटकते तार दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं. बारिश और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है.

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था की तत्काल जांच और जर्जर तार-पोल की मरम्मत कराने की मांग की है. लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.

विभाग ने शुरू किया मेंटेनेंस का काम

इधर, समाचार लिखे जाने तक बिजली मिस्त्री इस्लाम शेख ने बताया कि विभाग की ओर से मेंटेनेंस का कार्य किया जा रहा है.

ग्रामीणों को उम्मीद है कि विभाग जर्जर पोल और हाईटेंशन तारों की समस्या का स्थायी समाधान करेगा, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >