साहिबगंज भाजपा जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण का आरोप, जांच शुरू

साहिबगंज भाजपा जिलाध्यक्ष पर यौन शोषण का लगा आरोप, जांच शुरू

गौतम यादव ने कहा – आरोप बेबुनियाद व राजनीतिक साजिश है

प्रतिनिधि, साहिबगंज

साहिबगंज भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव पर एक महिला के साथ यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया गया है. पीड़िता के पति ने मामले को लेकर जिरवाबाड़ी थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. महिला के पति ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाये और लंबे समय तक उसका शोषण किया. आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने महिला को धमकाया, जिससे वह लंबे समय तक चुप रही. जब मामले की जानकारी पति को मिली तो उन्होंने विरोध किया. इस पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. घटना के बाद पीड़ित परिवार काफी डरा-सहमा हुआ है और प्रशासन से सुरक्षा की मांग कर रहा है. जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी शशि सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

कोट

भाजपा के जिला अध्यक्ष गौतम यादव के विरुद्ध एक शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है. इसकी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच की जा रही है.

– विजय कुमार कुशवाहा, डीएसपी, सदर साहिबगंज

क्या कहते हैं जिलाध्यक्ष

मेरे ऊपर लगाये गये सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं. यह एक राजनीतिक षड्यंत्र के तहत रची गयी साजिश है. मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं. विपक्षी पार्टी मेरी लोकप्रियता से घबराकर यह आरोप लगा रही है. सभी आरोप गलत हैं.

– गौतम यादव, जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, साहिबगंज B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >