गंगा का संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व : अजय

साहिबगंज में नवरात्रि और चैती छठ पर भव्य गंगा आरती का आयोजन

साहिबगंज नवरात्रि और चैती छठ के पावन अवसर पर स्थानीय नमामि गंगे घाट पर गंगा समग्र, संस्कार भारती और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस अवसर पर आरएसएस के विभाग प्रचारक अजय कुमार ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा जीवनदायिनी है और हम सौभाग्यशाली हैं कि गंगा के पावन तट पर खड़े हैं. उन्होंने कहा कि गंगा का संरक्षण और संवर्धन प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है. उन्होंने आम जनता से अपील किया कि गंगा को स्वच्छ रखने और उसकी निर्मलता तथा अविरलता बनाए रखने में सहयोग करें. गंगा आरती से पूर्व संस्कार भारती के सदस्यों ने नमामि गंगे घाट पर खूबसूरत रंगोली का निर्माण किया. इसके साथ ही जिला सह मंत्री शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गयी. इस अवसर पर गंगा समग्र की प्रांत संयोजक डॉ. देवव्रत, जिला संयोजक रमेश कुमार, संस्कार भारती की जिला महामंत्री डॉ. ममता विद्यार्थी, एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री बादल कुमार, नगर संयोजक अविनाश कुमार, इंद्रजीत साह, परितोष कुमार सहित बड़ी संख्या में सभी संगठन के कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >