20 मई को केमिस्ट्स बंद रखेंगे दुकानें, कल से चरणबद्ध आंदोलन

एआईओसीडी ने सरकार से ई-फार्मेसी नियमों पर रोक लगाने की मांग की

साहिबगंज

देशभर के दवा विक्रेताओं ने ऑनलाइन फार्मेसी और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है. ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर 20 मई 2026 को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बंद का ऐलान किया गया है. साहिबगंज जिला इकाई के अध्यक्ष अनुप कुमार सिंह ने पत्रकारों से कहा कि यह केवल व्यापार का मुद्दा नहीं बल्कि मरीजों की सुरक्षा और देश की दवा वितरण व्यवस्था को बचाने का सवाल है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन और व्यापक होगा. जिले के 490 दवा व्यवसायियों ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए अपनी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है.

संगठन ने की बंद सफल बनाने की अपील

जिला उपाध्यक्ष नवल कुमार मंडल ने कहा कि ऑनलाइन दवा बिक्री और भारी छूट की नीति से छोटे व्यवसायी आर्थिक संकट में हैं और सरकार को तुरंत नियंत्रण लगाना चाहिए. जिला सचिव कृष्णा भगत ने बताया कि बिना उचित जांच के ऑनलाइन दवा बिक्री मरीजों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि देशभर के दवा विक्रेता एकजुट होकर अपने अधिकारों और मरीजों की सुरक्षा के लिए आवाज उठा रहे हैं. तौफिक हुसैन, वसीम अख्तर समेत अन्य सदस्यों ने भी बंद को सफल बनाने की अपील की. मौके पर अनुप सिंह, कृष्णा भगत, नवलकिशोर मंडल, रंजीत कुमार, हाशीम परवेज, मुश्ताक अहमद, अश्वनी भगत, तैयब हुसैन, वसीम अहमद और वसीम अंसारी सहित कई सदस्य उपस्थित थे.

क्या हैं मांगें

संगठन ने केंद्र सरकार से कोविड काल के दौरान जारी अस्थायी अधिसूचना जीएसआर 220(ई) को तत्काल प्रभाव से वापस लेने और ई-फार्मेसी से संबंधित जीएसआर 817(ई) अधिसूचना को निरस्त करने की मांग की है. इसके अलावा कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा किये जा रहे डीप डिस्काउंटिंग पर रोक लगाने और छोटे दवा दुकानदारों के लिए समान व्यापारिक अवसर सुनिश्चित करने की भी मांग उठायी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >