दो राजस्व कर्मचारियों के भरोसे अंचल का कार्यभार

, पदोन्नति के बाद चार का कर दिया गया है तबादला

उधवा उधवा अंचल में कार्यरत चार राजस्व कर्मचारियों को अंचल निरीक्षक पद पर पदोन्नति के साथ अन्य जिलों के अंचलों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जिससे अंचल में राजस्व कार्यों पर असर पड़ने की आशंका है. पदोन्नत होने वालों में मनोज गुप्ता, दीपक तांती, गुरुदास कर और सुशील मरांडी शामिल हैं. वर्तमान में अंचल में केवल एक राजस्व कर्मचारी दारा पासवान कार्यरत हैं. वहीं हैदर अली को नये अंचल निरीक्षक के रूप में पदस्थापित किया गया है. विभागीय जानकारी के अनुसार एक राजस्व कर्मचारी का स्थानांतरण उधवा किया गया है, जिसके बाद अब दो राजस्व कर्मचारी ही उपलब्ध रहेंगे. उधवा अंचल के छह हल्कों में फैले 110 मौजों के दाखिल-खारिज, प्रमाण-पत्र निर्गत करना और भूमि विवाद निबटारा दो कर्मचारियों के लिए समय पर निबटाना कठिन होगा. समय रहते अतिरिक्त राजस्व कर्मचारियों की पदस्थापना नहीं होने पर आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कोट उधवा अंचल में कार्यरत चार राजस्व कर्मचारियों का पदोन्नति होने के बाद अब यहां राजस्व कर्मचारियों का कमी हो गयी है. उपायुक्त से अतिरिक्त राजस्व कर्मचारी की मांग की जायेगी. ताकि अंचल कार्य प्रभावित न हो. जयंत कुमार तिवारी, बीडीओ सह सीओ चार राजस्व कर्मचारियों की पदोन्नति होने के बाद एक कर्मचारी को उधवा स्थानांतरित किया गया है. इसके अलावा आवश्यकतानुसार उधवा में राजस्व कर्मचारी दिये जायेंगे. ताकि कार्य सुचारू रूप से हो सके. गौतम कुमार भगत, अपर समाहर्ता

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >