संयुक्त कृषि निदेशक ने कृषक पाठशाला, बरहरवा का लिया जायजा

तालाबों में मत्स्य पालन का भी निरीक्षण किया

साहिबगंज

संयुक्त कृषि निदेशक संताल परगना परिक्षेत्र दुमका सत्यप्रकाश ने शनिवार को समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना-सह- कृषक पाठशाला, बड़हरवा में क्षेत्र भ्रमण किया. संयुक्त निदेशक ने प्रक्षेत्र में भ्रमण कर एक-एक गतिविधियों की जानकारी ली और आवश्यक सलाह दी. विदित हो कि कृषक पाठशाला योजना अंतर्गत समेकित कृषि प्रणाली देखकर सीखने के मॉडल विकसित किया जा रहा है. कृषक पाठशाला अंतर्गत निर्मित बत्तख शेड का अवलोकन किया. शेड के ऊपर घास/ पुआल से ढकने की सलाह दी गयी, ताकि गर्मी से बत्तखों को बचाया जा सके. कृषक पाठशाला में निर्मित गार्ड रूम, प्रशिक्षण भवन, कोल्ड स्टोरेज, पैक हाउस आदि का निरीक्षण किया. सिविल अवसंरचनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है. पाठशाला में लेयर मुर्गी एवं बत्तख का पालन शुरू कर दिया गया है. क्षेत्र में निर्मित तालाबों में मत्स्य पालन का भी निरीक्षण किया. कार्यकारी एजेंसी द्वारा तालाबों में कॉमन कार्प-रोहू, कतला एवं मृगाल किस्म के मछलियों का पालन किया जा रहा है. मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का, राज्य प्रबंधक, इफ्फको, रांची शशी भूषण समदर्शी, कार्यक्रम समन्वयक तापस बनर्जी, कृषक पाठशाला, बड़हरवा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >