करवा चौथ व्रत को लेकर बाजारों में महिलाओं की बढ़ी चहल-पहल
करवा चौथ को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया.
साहिबगंज.
पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत शुक्रवार को श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाएगा. इसको लेकर गुरुवार को बाजारों में दिनभर महिलाओं की भारी भीड़ देखी गयी. महिलाएं पूजा की थाली, करवा, चलनी, मेहंदी, श्रृंगार सामग्री और फल आदि की खरीदारी करती नजर आयीं. स्थानीय दुकानदार रोहित कुमार मोदी ने बताया कि महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पूजा से संबंधित सभी सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. यह व्रत महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर करती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही फलाहार या भोजन ग्रहण करती हैं. बाजारों में करवा चौथ को लेकर उत्साहपूर्ण माहौल देखा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है