स्टेशन चौक के आसपास जाम की समस्या से मिलेगी निजात

एसडीओ के नेतृत्व चलाया गया अतिक्रमण अभियान

साहिबगंज. दुर्गापूजा के मद्देनजर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन और मुख्य सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराने के उद्देश्य से रविवार को प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान चलाया. डीसी हेमंत सती के निर्देश पर सदर एसडीओ अमर जॉन आयंद, एसडीपीओ किशोर तिर्की व नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक कुमार के नेतृत्व में स्टेशन चौक और आसपास के क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण हटाया गया. ग्रीन होटल मोड़ से लेकर जीआरपी मंदिर तक सड़कों पर लगी अवैध दुकानों को हटाया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुर्गापूजा विसर्जन तक इन इलाकों में किसी भी प्रकार की दुकान नहीं लगायी जायेगी. अभियान के दौरान दुकानदारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. उन्होंने अधिकारियों से गुहार लगाते हुए कहा कि बार-बार उनकी दुकानें हटाने से उनकी जीविका प्रभावित हो रही है. एक कपड़ा दुकानदार ने बताया कि पर्व के मौके पर उन्होंने कर्ज लेकर कपड़े भरे थे. ताकि बिक्री से परिवार का खर्च चल सके. पर अब उनकी रोजी-रोटी पर संकट मंडरा रहा है. दूसरे दुकानदारों ने कहा कि शहर की दूसरी तरफ दुकान लगाने से ग्राहक नहीं पहुंचते और सब्जी व नाश्ता बेचने वाले भी इसी दुकान पर ही निर्भर हैं. उन्होंने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनकी दुकानों के लिए वैकल्पिक स्थान प्रदान किया जाये. पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर अतिक्रमण करना गैरकानूनी है. इससे श्रद्धालुओं और आम जनता को मंदिर तक आने-जाने में कठिनाई होती है. यातायात पूरी तरह बाधित है. अधिकारी दुकानदारों से अपील कर रहे हैं कि वे जल्द से जल्द अपनी दुकानों को हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर लगाएं. अभियान में नगर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, सी आफताब अंसारी, एसआइ अशोक कुमार, एसआइ रवींद्र कुमार और नगर परिषद के कई कर्मी मौजूद थे. प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई से दुर्गापूजा के दौरान यातायात सुचारु रहेगा. हालांकि, दो दर्जन से अधिक दुकानदारों की जीविका प्रभावित हुई है. उन्होंने प्रशासन से दुकानों के लिए उचित वैकल्पिक स्थान देने की मांग की है. क्या कहते हैं एसडीओ पूजापूजा नजदीक है. पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने इसी रास्ते से मंदिर की ओर जाते हैं. स्टेशन चौक के आसपास अवैध रूप से लगने वाली दुकानों का हटाने का निर्देश दिया गया. ताकि आवागमन बाधित न हो. जाम की समस्या उत्पन्न न हो. अमर जॉन आइंद, सदर एसडीओ, साहिबगंज

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >