अपने अंदर के रावण को खत्म करना है दशहरा : संजय गोस्वामी

बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व विजयादशमी पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. रावण पुतला दहन कमेटी बिशनपुर केंदुआ की ओर से बिशनपुर हाई स्कूल मैदान में रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

पतना. बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व विजयादशमी पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया. रावण पुतला दहन कमेटी बिशनपुर केंदुआ की ओर से बिशनपुर हाई स्कूल मैदान में रावण पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य संजय गोस्वामी, विशिष्ट अतिथि बरहरवा एसडीपीओ नितिन कुमार खंडेलवाल, पतना बीडीओ कुमार दिवेश द्विवेदी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व धर्मगुरु उपस्थित हुए. कमेटी के अध्यक्ष संजीव साहा एवं अन्य सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मुख्य अतिथि संजय गोस्वामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने रावण का वध कर यह साबित किया था कि हमेशा जीत सच्चाई की होती है. हम सभी को अपने अंदर की बुराई को खत्म कर सच्चाई व अच्छाई के रास्ते पर चलते हुए आपसी भाईचारे के साथ मिल-जुलकर रहना ही असली दशहरा है. रावण दहन से पूर्व शानदार आतिशबाजी की गयी. तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने आग लगाकर रावण का दहन किया. इधर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरहरवा इंस्पेक्टर संतोष कुमार राणा, रांगा थाना प्रभारी अखिलेश यादव, गौरव भगत व महेश कुमार तैनात थे. मौके पर संजीव साहा, परमानंद बाबा, वसीम अकरम, राजेश यादव, इस्लाम शेख, अनूप साहा, पंकज गुप्ता, पिंटू, सूरज, प्रसेनजीत, सोनू, देवराज, हीरालाल, विनोद, ललन, विष्णु, प्रमोद, बहादुर, बटेश्वर सहित हजारों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >