साहिबगंज. शहर के बंगाली टोला और सुभाष कॉलोनी में दुर्गा पूजा बंगाली रीति-रिवाजों के साथ पारंपरिक रूप से मनायी गयी. सुभाष कॉलोनी पूजा समिति के अध्यक्ष विद्युत पांडेय ने बताया कि इस बार कोलकाता से पहली बार महिला ढाक टीम को बुलाया गया, जिसे देखने के लिए विसर्जन तक भारी भीड़ उमड़ी रही. वहीं, बंगाली टोला पूजा समिति द्वारा धूपची नृत्य, चेयर रेस और मोमबत्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. समिति सचिव रंजीत सिंह और सुदीप कुमार ने बताया कि कार्यक्रमों में लोगों की जबरदस्त भागीदारी रही और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
