टाउन हॉल के पास डम्पिंग यार्ड जल्द होगा चालू: एसी

एसी गौतम कुमार भगत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बुधवार को निरीक्षण किया.

साहिबगंज. शहर के टाउन हॉल के निकट मालगाड़ी डम्पिंग यार्ड रैक लोडिंग साइड जल्द ही चालू होगा. एसी गौतम कुमार भगत के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने बुधवार को निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि रेल विभाग द्वारा डम्पिंग यार्ड शुरू करने की बात कही गई थी. निरीक्षण के दौरान रेल व गार्ड संचालनकर्ता को जल्द पानी का छिड़काव करने, बॉउंड्री को ऊंचा करने और रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक ही कार्य करने का निर्देश दिया गया. रेल विभाग को दो दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा गया. निरीक्षण के समय जिला खनन पदाधिकारी कृष्णकुमार किस्कू, परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी, एसडीओ अमर जॉन आइन्ड, एसडीपीओ किशोर तिर्की और संचालनकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >