गरीब, शोषितों को अधिकार दिलाता है डाॅ आंबेडकर का संविधान: विधायक

राजमहल विधायक एमटी राजा ने मुंडली मिशन के संत जॉन वक्रमंस हाई व मिडिल स्कूल के 48वें वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने शिक्षा और खेलकूद के विकास पर जोर दिया। विधायक ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सम्मान जताया। मुंडली मिशन विद्यालय परिसर में विधायक निधि से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन भी उन्होंने किया। अनुमंडलीय अस्पताल की बैठक में उन्होंने अस्पताल की सुविधाओं जैसे बेड, पार्किंग, ओपीडी काउंटर, शौचालय व बिजली मरम्मत सुधार के लिए योजना बनाने और प्राक्कलन जिला मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए।

विधायक एमटी राजा ने राजमहल में अनेक कार्यक्रमों में हुए शामिल बैठक करते विधायक प्रतिनिधि, राजमहल. पररिया पंचायत स्थित मुंडली मिशन में संत जोन वक्रमंस हाई स्कूल और मिडिल स्कूल का 48वां वार्षिक खेलकूद कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा शामिल हुए. बच्चों और स्कूल प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया तथा पौधा भेंटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. विधायक ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और सभी प्लाटून का निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि मुंडली मिशन शिक्षा के साथ खेलकूद में भी बच्चों को विकसित कर रहा है और यह अभ्यास उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेगा. मौके पर फादर जे एल जेबियर, फादर सुमित कुल्लू, फादर दीपक तिर्की, मो मारूफ उर्फ गुड्डू, मो आजाद, अब्दुल कादिर, अजय दास, राजेश एक्का, आशीष मंडल, लुखीराम मुर्मू, धर्मेंद्र एक्का और अशोक चिरानियां उपस्थित थे. डॉ आंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण राजमहल में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने सिंघी दलान स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर एसडीओ सदानंद महतो, नपं प्रशासक दानिश हुसैन, मो मारूफ उर्फ गुड्डू, मो आजाद, अब्दुल कादिर, अशोक चिरानियां और अजय दास मौजूद रहे. विधायक ने कहा कि बाबा साहेब का संविधान गरीब, शोषित और वंचितों को अधिकार दिलाता है और लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी सुनिश्चित करता है. मुंडली मिशन विद्यालय परिसर में विधायक निधि से साढ़े चार लाख की लागत से बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने किया. उन्होंने छात्रों की समस्या को देखते हुए निधि से त्वरित निर्माण कराया और शेष सड़क के लिए प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया. अस्पताल की व्यवस्था में सुधार के निर्देश अनुमंडलीय अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक एसडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में हुई जिसमें विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा भी शामिल हुए. बैठक में अस्पताल में अत्याधुनिक बेड लगाने, चारदिवारी निर्माण, जर्जर कुआं बंद करने, पार्किंग, वेटिंग एरिया, अलग-अलग ओपीडी काउंटर, बागवानी, शौचालय और बिजली मरम्मती पर चर्चा हुई. अभियंताओं को प्राक्कलन तैयार कर जिला मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया. बैठक में दानिश हुसैन, डॉ उदय टुडू, डॉ गुफरान आलम, अभियंता निलेश कुमार, अभियंता लक्ष्मी नारायण सिंह, मो सत्तार, अमित कुमार और सूरज कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SUNIL THAKUR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >