संत जेवियर्स स्कूल के पास नो एंट्री, सुबह 5:00 बजे से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक

डीसी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित

साहिबगंज.

डीसी सह जिला दंडाधिकारी दीपक कुमार दुबे की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला सड़क सुरक्षा से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में एसपी अमित कुमार सिंह उपस्थित थे. बैठक में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मामलों की गंभीरता से समीक्षा की गयी. बैठक में संज्ञान में लाया गया कि साहिबगंज स्थित संत जेवियर्स स्कूल के समीप नो-एंट्री जोन होने के बावजूद ट्रैक्टर एवं अन्य मालवाहक वाहनों का आवागमन जारी है, जिससे विद्यालय खुलने एवं छुट्टी के समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. इस पर डीसी ने सुबह 5 बजे से बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्देश दिया. पुलिस बल, होमगार्ड एवं चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति करने को कहा.

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरहरवा द्वारा बोरना पहाड़ मार्ग एवं बरहेट थाना के समीप स्थित ब्लाइंड स्पॉट वाले क्षेत्रों में दुर्घटना की संभावना की जानकारी दी गयी. इस पर डीसी ने कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को इन स्थानों पर शीघ्र उत्तल दर्पण एवं रंबल स्ट्रिप स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया. साथ ही महाराजपुर से तालझारी सड़क मार्ग पर कैट आई रिफ्लेक्टर, रोड मार्किंग एवं साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए.

हिट एंड रन मामलों पर बताया गया कि वर्ष 2025 में कुल 35 मामलों में से 30 मामलों में आश्रितों को भुगतान किया जा चुका है, जबकि शेष पांच मामले भुगतान हेतु जीआईसी स्तर पर लंबित हैं. वहीं वर्ष 2026 में अब तक सात हिट एंड रन दुर्घटनाएं हुई हैं और सभी मामले थाना स्तर पर लंबित हैं. आगामी मानसून को देखते हुए डीसी ने सभी अंचलाधिकारियों को सड़क किनारे स्थित सूखे एवं जर्जर पेड़ों की सूचना वन विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रबल गर्ग, डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत, एसडीओ सदानंद महतो, डीएमओ कृष्ण कुमार किस्कू, डीएसओ झुन्नु कुमार मिश्रा, डीटीओ मिथिलेश कुमार चौधरी, सदर एसडीपीओ विजय कुस्वाहा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >