मोतीझरना पर्यटन स्थल पर पांच दिनों से दुकानें-टिकट काउंटर बंद, पर्यटक परेशान

समिति सदस्यों के नहीं आने से नाराजगी

तालझारी

तालझारी प्रखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मोतीझरना में पिछले पांच दिनों से 15 नाश्ता और श्रृंगार की दुकानें बंद रहने के साथ टिकट काउंटर भी बंद हैं. इससे आम पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और समिति को राजस्व का नुकसान हो रहा है. रैयत और समिति के सदस्यों के बीच बातचीत नहीं होने के कारण कोई फैसला नहीं हो पा रहा है. दुकानें बंद रहने से पर्यटकों को खाने और पानी की किल्लत हो रही है. स्थानीय ग्रामीण पर चोरी का आरोप लगाए जाने के बाद एक सप्ताह पहले विशेष बैठक बुलायी गयी थी. इस बैठक में विकास समिति के पदाधिकारी शामिल नहीं हुए. समिति के उदासीन रवैये से ग्रामीणों में आक्रोश है. विरोध में ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि जब तक मामले का पूर्ण समाधान नहीं होता, तब तक पर्यटन स्थल की पार्किंग और टिकट काउंटर समेत सभी दुकानें बंद रहेंगी.

चोरी के आरोपों के बाद बुलायी गयी थी बैठक,

जानकारी के अनुसार ग्राम दरकला पहाड़ निवासी बुधू पहाड़िया पिता बाबूराम पहाड़िया पर दुकानदार अजय चौरसिया और रनिब मंडल ने चोरी का आरोप लगाया है. विवाद सुलझाने के लिए दो मौजा के ग्राम प्रधान गुलो पहाड़िया और कुडो पहाड़िया की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक की सूचना समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष को पूर्व में दी गयी थी, लेकिन कोई भी सदस्य बैठक में नहीं पहुंचा. ग्रामीणों का आरोप है कि फोन पर संपर्क करने पर समिति के पदाधिकारियों ने कार्य की व्यस्तता का हवाला देकर आने से इनकार कर दिया .

बैठक नहीं होने तक पार्किंग व टिकट काउंट बंद रखने का निर्णय

ग्राम प्रधानों और उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि जब तक विधिवत बैठक संपन्न नहीं होती और न्याय नहीं मिलता, तब तक मोतीझरना की पार्किंग और टिकट काउंटर बंद रहेंगे. ग्रामीणों का कहना है कि वे शांतिपूर्ण समाधान चाहते हैं, लेकिन समिति के सहयोग न करने के कारण उन्हें कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है. अध्यक्ष गुलो पहाड़िया, एस.के.एस. पहाड़िया, शंभू मालतो, पनटुस मालतो और चंदु पहाड़िया ने कहा कि बातचीत के बाद ही दुकानें खुलेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >