आपदा की स्थिति में खेती में आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर

कृषि विकास की नयी रणनीति पर मंथन, वैज्ञानिक सलाहकार समिति ने बनायी कार्ययोजना

साहिबगंज.

कृषि विज्ञान केंद्र, साहिबगंज में शुक्रवार को 20वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख डॉ सुप्रिया सिंह ने की. इस दौरान वर्ष 2025-26 में किए गए कृषि विकास कार्यों की समीक्षा की गयी तथा वर्ष 2026-27 की नयी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर उसे अनुमोदित किया गया. बैठक में डॉ सुप्रिया सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं, किसानों के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, आधुनिक खेती तकनीकों के प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी सहयोग की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया. इसमें कृषि, पशुपालन, भूमि संरक्षण, उद्यान विभाग, नाबार्ड, जेएसएलपीएस, जेटीडीएस, आरसेटी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील किसान एवं कृषि वैज्ञानिक शामिल हुए. सभी ने जिले में कृषि को मजबूत बनाने और किसानों की आय बढ़ाने को लेकर अपने सुझाव दिए. बैठक में वर्ष 2026 के लिए जिले की आकस्मिक कृषि योजना पर भी चर्चा हुई. मौसम परिवर्तन, प्राकृतिक आपदाओं और खेती की चुनौतियों को देखते हुए वैकल्पिक खेती व्यवस्था एवं आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया. विशेषज्ञों ने किसानों को प्रशिक्षण, वैज्ञानिक सलाह और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने की आवश्यकता बतायी. इसके साथ ही उन्नत बीज वितरण, मृदा परीक्षण, पशुपालन प्रशिक्षण, जैविक खेती एवं जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. अंत में कृषि विकास को गति देने एवं किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करने पर सहमति बनी. मौके पर मुख्य रूप से वैज्ञानिक डॉ सुप्रिया सिंह, डॉ संजीव कुमार, डॉ अशोक सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >