शिक्षा व शोध में नये आयाम स्थापित करते हैं सेमिनार : प्राचार्य

सेमिनार का दूसरे दिन विद्वानों ने शोधपत्र प्रस्तुत कर समसामयिक मुद्दों पर की चर्चा

राजमहल

मॉडल कॉलेज राजमहल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का दूसरे दिन शनिवार को गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. दूसरे टेक्निकल सत्र में विभिन्न विद्वानों व शिक्षाविदों ने शोधपरक लेख और विचार प्रस्तुत किया. समसामयिक विषयों पर हुई गहन चर्चा से अकादमिक माहौल समृद्ध हुआ. समापन समारोह में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कई प्रतिष्ठित अतिथि जुड़े. इस अवसर पर डॉ राजेश सोलोमन पॉल, प्रो सुब्रत सिंह, डॉ प्रदीप चिनिया, एडवोकेट अनंत कुमार रॉय, डॉ ऋत्विक प्रिय, डॉ जयशंकर सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने आयोजन की सराहना की. लेख प्रस्तुतीकरण सत्र में डॉ ऋत्विक प्रिय, डॉ शैलेश मिश्र, डॉ नमन कुमार और डॉ दिलीप चौधरी ने शोधपत्र प्रस्तुत कर समकालीन चुनौतियों पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह ने की. उन्होंने कहा कि ऐसे सेमिनार शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करते हैं. विद्यार्थियों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं. संचालन डॉ रमजान अली ने किया. अंत में डॉ अमित कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन दिया. इसी दौरान वीर अमर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती भी श्रद्धा के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और नागरिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >