साहिबगंज
राज्य के विभिन्न जिलों में संचालित आवासीय एवं सेंटर ऑफ एक्सीलेंस प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षुओं के रिक्त पदों हेतु जिला स्तरीय प्रतिभा खोज चयन प्रतियोगिता के जरिये चयन किया गया. बालक वर्ग में चयनित कुल नौ फुटबॉल खिलाड़ी 6 से 7 अक्टूबर तक होटवार, रांची स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में राज्य स्तरीय खेल प्रतिभा खोज फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रविवार को साहिबगंज से बस द्वारा रवाना हुए. सभी प्रतिभागियों को जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने शुभकामना दी. इस मौके पर खेल समन्वयक कौशल किशोर मरांडी, प्रशिक्षक योगेश यादव, जिम ट्रेनर गौरव झा समेत अन्य मौजूद थे.
फुटबॉल बालक खिलाड़ी :10 से 14 वर्ष
ब्लेसिंग टुडु, मुनकुच हांसदा, सैमुएल हेंब्रम, बड़ा लालू किस्कू, रोहित मुर्मू, जेवियार सोरेन.
16 से 22 वर्ष
सानू हेंब्रम, इश्तियाक शेख.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
