डेंटल क्लिनिक के स्थान पर अस्पताल अधीक्षक का बनेगा कक्ष

प्रतिदिन ओपीडी के समय सीएस बैठकर करेंगे मॉनीटरिंग

साहिबगंज. सदर अस्पताल के डेंटल क्लिनिक के स्थान पर अस्पताल अधीक्षक का कक्ष बनाया जायेगा. प्रतिदिन ओपीडी के समय क्लिनिक सुपरवाइजर (सीएस) डॉ रामदेव पासवान मॉनिटरिंग करेंगे. यह बात उन्होंने शनिवार को सुबह 9:30 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कही. डॉ पासवान ने बताया कि पिछले दिनों अस्पताल में प्रतिदिन किसी न किसी वजह से हंगामा होता रहा है. इसके अलावा, महिला प्रसव केंद्र में भी महिला डॉक्टर की ऑन-कॉल ड्यूटी की सूचना मिलने पर मरीजों के परिजनों की शिकायतें आती रही हैं. इन मामलों की समीक्षा के लिए प्रतिदिन ओपीडी की प्रथम पाली में बैठकर जानकारी ली जायेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान में जहां ओपीडी चल रही है, उसे नये भवन में शिफ्ट किया जायेगा. साथ ही डेंटल क्लिनिक को हटाकर उसी स्थान पर 12 बेड का कक्ष मरीजों के लिए बनाया जायेगा, ताकि बरामदे में मरीजों को कोई दिक्कत न हो. इसके लिए अस्पताल के सभी वार्ड, कक्ष और नये भवन का निरीक्षण किया गया है. डेंटल क्लिनिक को दो दिनों के अंदर हटाकर कार्य शुरू किया जायेगा. मौके पर डीएस डॉ मुकेश कुमार, अस्पताल मैनेजर जयराम यादव समेत कई कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >