किऊल-मालदा मेमू ट्रेन के तीनपहाड़ में ठहराव नहीं होने पर होगा आंदोलन

आंदोलन का मूड बना रहे हैं.

तीनपहाड़

मालदा रेल मंडल का तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन उपेक्षा का शिकार बना हुआ है. तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति ने कई बार मालदा डीआरम को तीनपहाड़ में कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर आवेदन दिया, लेकिन उस पर कोई भी ठोस पहल नहीं हुई. हाल ही में मालदा रेल मंडल में मालदा से किऊल के लिये एक मेमो ट्रेन चलाई गयी, इसका भी ठहराव तीनपहाड़ में नहीं दिया गया. यह ट्रेन बरहरवा से सीधे साहिबगंज में ठहराव किया गया, जिससे समिति सहित आसपास लोगों में नाराजगी जताई. लोगो का कहना है कि तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन एक जंक्शन है. इस स्टेशन से राजमहल को जोड़ा जाता है, जहां विभिन्न पर्यटक स्थल मौजूद है. यहां प्रत्येक वर्ष सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है. इसके अलावा विदेशी पर्यटक भी आते हैं, जिनका जाने का माध्यम तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन ही होता है. इसके बावजूद रेल विभाग द्वारा तीनपहाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन को उपेक्षित रखा गया है. वहीं, तीनपहाड़ में ट्रेन के ठहराव को लेकर लोग अब आंदोलन का मूड बना रहे हैं.

स्टॉपेज होने से होगी आमदनी

लोगों का मानना है कि तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन से रेल विभाग को लाखों का राजस्व मिलता है, लेकिन तीनपहाड़ स्टेशन को नजर अंदाज किया जा रहा है. अगर तीनपहाड़ स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने से रेलवे को राजस्व की आमदनी होगी. चुकी ट्रेनों के स्टॉपेज होने से ही लोग आरक्षण टिकट बनायेंगे और यात्रा करेंगे, जिससे रेल को फायदा होगा.

कहते हैं संरक्षक सह जिप सदस्य.

फोटो नं 13 एसबीजी 31 है

कैप्सन – सोमवार को रणधीर सिंह

तीनपहाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन को विभाग द्वारा उपेक्षित रखा गया है. तीनपहाड़ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा काफी पुराना नहीं है. कई बार समिति के माध्यम से ट्रेन के ठहराव को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन ठहराव नहीं हुआ. एक स्पेशल ट्रेन भी विभाग द्वारा चलाया गया, जिसका ठहराव तीनपहाड़ में नहीं दिया गया. इससे लोगों में नाराजगी है. अब लोग आंदोलन के मूड में हैं.

-रणधीर सिंह, संरक्षक, तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति सह जिप सदस्य

कहते हैं समिति के महासचिव.

फोटो नं 13 एसबीजी 32 है

कैप्सन – सोमवार को मुर्शिद राजा

तीनपहाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन को विभाग द्वारा हमेशा ही उपेक्षित रखा गया है. तीनपहाड़ स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर कई बार समिति के माध्यम से डीआरएम को ज्ञापन सौंपा गया है, लेकिन ठहराव नहीं हुआ, जिससे लोगों में नाराजगी है. अब लोग आंदोलन के मूड में है जिसकी तैयारी हो रही है.

-मुर्शिद राजा, महासचिव, तीनपहाड़ क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >