Coronavirus Lockdown: राशन कार्डधारियों को जिला प्रशासन घर-घर जाकर देगा राशन, टीम गठित

कोरोनावायरस संक्रमण से निबटने के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है. इस स्थित में जरूरतमंत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राशन के लिए जद्दोजहद न करनी पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने राशन कार्डधारियों को घर में राशन उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष टीम गठित की है.

साहिबगंज : कोरोनावायरस संक्रमण से निबटने के लिए भारत सरकार द्वारा पूरे देश में लॉकडाउन किया गया है. इस स्थित में जरूरतमंत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को राशन के लिए जद्दोजहद न करनी पड़े, इसके लिए जिला प्रशासन ने राशन कार्डधारियों को घर में राशन उपलब्ध कराने के लिए एक विशेष टीम गठित की है. बीडीओ के नेतृत्व में मुखिया, एएनएम, ग्रामीण स्तरीय कर्मी तथा लेडी सुपरवाइजर के सहयोग से गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को घर-घर राशन उपलब्ध कराया जायेगा. यह टीम लोगों को राशन देना सुनिश्चित करेंगे तथा कोरोनोवायरस से संबंधित निगरानी भी रखेगी, ताकि लोगों की जरूरत पूरी होने के साथ-साथ लोग घरों में रहें और संक्रमण फैलने से रोका जा सके.

वरीय पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण

कोरोनावायरस संक्रमण से निबटने के लिए जिले के वरिय पदाधिकारियों ने सभी प्रखंडों का दौरा किया. वरिय पदाधिकारियों ने लॉकडाउन की अवधि में आमजनों के आवश्यकता को पूरा करने तथा अन्य समस्याओं से निपटारे के लिए बनाये गये कोषांगों की जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण में पदाधिकारियों ने क्‍वारेंटाइन सेंटर की जानकारी, राशन आपूर्ति के लिए दुकानों की जानकारी एवं उनकी उपलब्धता, अस्‍पताल में साफ सफाई एवं बेड की संख्या आदि की भी जानकारी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AmleshNandan Sinha

Published by: Prabhat Khabar

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >