गांधी की सोच को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में दें योगदान : प्रमुख

प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ अंशु कुमार पांडेय के नेतृत्व में गांधी जयंती मनायी गयी.

बरहेट. प्रखंड मुख्यालय परिसर में गुरुवार को बीडीओ अंशु कुमार पांडेय के नेतृत्व में गांधी जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण किया एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि वे महात्मा गांधी की सोच और आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें. कहा कि महात्मा गांधी ने समाज को भाईचारे, सत्य और अनुशासन का जो संदेश दिया, वही देश की असली ताकत है. वहीं, बीडीओ ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के बल पर न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को नया मार्ग दिखाया. उनका जीवन हमें सिखाता है कि कठिन से कठिन परिस्थिति का सामना भी धैर्य और अहिंसा से किया जा सकता है. मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव छवि हेंब्रम, लड्डू भगत, समदा सोरेन, मार्शल किस्कू, विनय हांसदा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >