नगर निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जायें कांग्रेस कार्यकर्ता : जिलाध्यक्ष
साहिबगंज
जिला कांग्रेस कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सतीश पासवान ने की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान उपस्थित थे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करना एवं संगठन को चुनावी दृष्टिकोण से सशक्त बनाना रहा. इस अवसर पर वार्ड कमेटी के गठन, बीएलए नियुक्ति व संगठनात्मक मजबूती पर चर्चा की गयी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि नगर निकाय चुनाव की घोषणा बहुत जल्द होने वाली है. ऐसे में सभी कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं. उन्होंने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर सभी वार्ड कमेटी का गठन कर बीएलए-2 फॉर्म भरकर जिला कार्यालय में जमा करें. संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ रही है. नगर निकाय चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए हर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है. बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने व आगामी चुनाव में एकजुट होकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ. बैठक में नगर पर्यवेक्षक मो कलीमुद्दीन, जिला उपाध्यक्ष बासुकीनाथ यादव, अली कुरैशी, रिजवान अंसारी, शब्दुल अंसारी, बीबी नूरजहां, देवराज सिंह आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.