आदित्य मल्होत्रा व तुलसी पटेल टीम को चैंबर सदस्यों ने दी बधाई

रांची के चुनाव में आदित्य मल्होत्रा टीम को 13 सीटें और तुलसी पटेल टीम को 8 सीटें जीतने पर बधाई दी है.

साहिबगंज. इस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज ने फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रांची के चुनाव में आदित्य मल्होत्रा टीम को 13 सीटें और तुलसी पटेल टीम को 8 सीटें जीतने पर बधाई दी है. जिला अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि चेंबर प्रतिनिधि झारखंड के व्यापारिक समुदाय के भविष्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए रांची में उपस्थित थे. संताल परगना से संजय अग्रवाल लगातार दूसरी बार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए. चेंबर ने आदित्य मल्होत्रा और उनकी टीम को उनकी सफलता पर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि वे झारखंड के व्यापार और उद्योग को नई ऊंचाइयों पर ले जायेगे. तुलसी पटेल और उनकी टीम को भी उनकी सफलता के लिए बधाई दी गयी. चेंबर ने संजय अग्रवाल को भी बधाई दी और उम्मीद जतायी कि उनके नेतृत्व में संताल परगना के सभी जिले व्यापार में आगे बढ़ेंगे. इस्टर्न झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, साहिबगंज ने चुनाव में अपनी भागीदारी पर गर्व व्यक्त किया और फेडरेशन के साथ मिलकर झारखंड के व्यापारिक हितों के लिए काम करने की तत्परता जतायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >