जनगणना 2027 के डाटा एंट्री कार्य का प्रशिक्षण, 30 अगस्त तक पूरा करना होगा काम

भारत की जनगणना 2027 हेतु डाटा एंट्री प्रशिक्षण सलखुआ में संपन्न. 30 अगस्त 2026 तक गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश. विकास योजनाओं हेतु महत्वपूर्ण आंकड़े.

सलखुआ : भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत डीसी हब जिला जनगणना हस्त पुस्तिका कार्य को लेकर प्रखंड मुख्यालय सलखुआ में डाटा एंट्री कार्य का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण में क्षेत्र में कार्यरत सभी फील्ड कर्मियों को निर्धारित प्रपत्रों से प्राप्त आंकड़ों की सही, सटीक एवं प्रमाणिक तरीके से डाटा एंट्री करने की जानकारी दी गयी.

डाटा एंट्री की प्रक्रिया और सावधानियों की दी जानकारी

जिला सुपरवाइजर रोहित कुमार एवं आइटी सहायक अभिषेक कुमार ने कर्मियों को डाटा एंट्री की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. इस दौरान सभी कर्मियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया. डाटा एंट्री कार्य पूरा करने की अंतिम निर्धारित तिथि 30 अगस्त 2026 है.

विकास योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे आंकड़े

प्रशिक्षण के दौरान जिला सुपरवाइजर रोहित कुमार ने कहा कि कर्मियों द्वारा उपलब्ध कराये गये आंकड़े भविष्य में सरकार की विकास योजनाओं एवं नीतिगत निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेंगे. इसलिए प्रत्येक कर्मी की जिम्मेदारी है कि बिना किसी त्रुटि के सही एवं प्रमाणिक आंकड़े उपलब्ध करायें. उन्होंने कहा कि जनगणना से संबंधित आंकड़ों की शुद्धता सीधे तौर पर विकास की प्राथमिकताओं को प्रभावित करती है. ऐसे में डाटा संग्रह से लेकर उसकी ऑनलाइन एंट्री तक प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी बरतना जरूरी है.

तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की दी जानकारी

प्रशिक्षण में कृषि कार्यालय के अखिलेश कुमार, वकील कुमार, अनिल कुमार एवं राजीव रंजन, राजस्व कर्मचारी सुनील गावस्कर, पंचायत सचिव प्रशांत कुमार एवं शशि भूषण कुमार, शिक्षक संदीप कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे. प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों ने डाटा एंट्री से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी ली.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bashistha Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >