ब्रांच मैनेजर और सीएसपी संचालक पर कृषि ऋण रिन्युअल के नाम पर राशि निकासी का आरोप

मिलीभगत से राशि निकासी का मामला

बरहेट. प्रखंड क्षेत्र के तलबड़िया स्थित एसबीआइ शाखा से केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण रिन्युअल के नाम पर शाखा प्रबंधक, सीएसपी संचालक व बिचौलिये की मिलीभगत से राशि निकासी का मामला सामने आया है. आरोप लगाते हुए खाताधारक सीपी पहाड़िन, बेटका सोरेन, बंदरी पहाड़िन आदि ने बताया कि हम सभी को तलबड़िया स्थित एसबीआइ शाखा से केसीसी ऋण मिला है. जिसे रिन्युअल कराने के लिये तलबड़िया के डलवा गांव निवासी बासुदेव पहाड़िया हमें शाखा ले गये, वहां आधार कार्ड, बैंक खाता, फोटो एवं टिप निशान लगवाया. इसके बाद कदमा स्थित अजय कुमार दास के सीएसपी में लेकर जाकर पैसे की निकासी कर ली. जब निकासी को लेकर हमलोगों ने पूछा तो हमें पता चला कि ऋण का भुगतान नहीं करने के कारण बैंक मैनेजर के कहने पर बिचौलिये व सीएसपी संचालक ने हमें धोखे में रखकर संपूर्ण पैसे की निकासी कर ली है. इसे लेकर हम सभी खाताधारक जब बैंक पहुंचे, तो मैनेजर ने हमें वापस लौटा दिया. खाताधारकों ने बताया कि अलग-अलग गांवों के दर्जनों लोगों के साथ केसीसी रिन्युअल के नाम पर सीएसपी से पैसे की निकासी कर ली गयी है. राशि नहीं दी गयी है. इधर, मामले में पक्ष रखने के लिए तलबड़िया शाखा के प्रबंधक अजय प्रसाद को कई बार कॉल एवं मैसेज किया गया. पर उन्होंने रिसीव नहीं किया. न ही मैसेज का उत्तर दिया. इस कारण उनका पक्ष यहां नहीं रखा जा सका है. अलग-अलग तिथि पर निकाली गयी राशि मुझे केसीसी ऋण मिला है. आर्थिक स्थिति सही नहीं रहने के कारण ऋण नहीं चुका पायी हूं. लेकिन, ऋण रिन्युअल के नाम पर बिचौलिये व सीएसपी संचालक ने 13,713 रुपये की निकासी कर ली है. मुझे एक भी रुपये नहीं मिला है. बंदरी पहाड़िन, गोराकेपु गांव ऋण रिन्युअल के नाम पर मुझे धोखे में रखकर मेरे खाते से 19,600 रुपये की निकासी की गयी है. यह गलत है. बैंक मैनेजर हमारे पैसे लौटायें. वरीय अधिकारी पर इस पर संज्ञान लेकर कार्रवाई करें. बेटका सोरेन, पहाड़पुर गांव बिचौलिया बासुदेव पहाड़िया ने पहले बैंक ले जाकर रिन्युअल कराया. उसके बाद अजय कुमार के सीएसपी में लेकर जाकर मेरे खाते से 9,400 रूपये की निकासी ली. मेरे पैसे मुझे वापस किये जाएं. सीपी पहाड़िन, गोराकेपू गांव क्या कहते हैं क्षेत्रीय प्रबंधक अगर किसी भी बैंक के अधिकारी के इस तरह के कार्य में संलिप्तता सामने आती है, तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी. पवन कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एसबीआइ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABDHESH SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >