पेट्रोल पंप के पास टोटो और स्विफ्ट की जोरदार टक्कर, दोनों चालक बाल-बाल बचे

फुलवरिया की ओर से आ रहे टोटो और विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार की पेट्रोल पंप के पास जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि दुर्घटना में दोनों वाहन के चालक बाल-बाल बच गए। किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।

प्रतिनिधि राजमहल : फुलवरिया की ओर से आ रहे टोटो और विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार की पेट्रोल पंप के समीप आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये. हालांकि दुर्घटना में दोनों चालक बाल-बाल बच गये. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है.

टक्कर में दोनों वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, फुलवरिया की ओर से टोटो आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही स्विफ्ट कार से पेट्रोल पंप के समीप उसकी जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टोटो के अगले हिस्से में भी काफी नुकसान पहुंचा.

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

पुलिस ने शुरू की छानबीन

सूचना मिलते ही एसआई सर्जन मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने घटना की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीप सिंह

दीप सिंह , 25 मार्च 2010 से प्रभात खबर से जुड़े हैं। रिपोर्टर के रूप में प्रभात खबर में कार्य शुरू किए। 2015 में राजमहल कार्यालय का मॉडेम प्रभारी बनाया गया। कई महत्वपूर्ण एक्सक्लूसिव, पड़ताल और जन समस्या की खबर पर बेहतर कार्य करने का मौका मिला। बीच के अंतराल में वर्ष 2018 से 5 अगस्त 2023 तक दैनिक हिंदुस्तान अखबार में राजमहल से कार्य किए। पुनः 12 अगस्त 2023 से अबतक वर्तमान में राजमहल मॉडेम कार्यालय के प्रभारी के रूप में कार्य कर रहा हूं। प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक दोनों ही प्लेटफार्म पर बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >