किसानों को 3200 रुपये एमएसपी प्रति क्विंटल धान पर दे सरकार

प्रखंड मुख्यालय बरहरवा में भाजपाइयों ने विश्वासघात व वादाखिलाफी का लगाया आरोप

बरहरवा प्रखंड मुख्यालय बरहरवा में सोमवार को भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नगर अध्यक्ष राजकुमार भगत के नेतृत्व में राज्य सरकार के खिलाफ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने संबोधन में राज्य सरकार पर किसानों के साथ विश्वासघात व वादाखिलाफी का आरोप लगाया. भाजपा नेताओं ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने चुनाव पूर्व किसानों को लेकर कई बड़े-बड़े वादे किये थे, उन वादों को पूरा करने में हेमंत सरकार नाकाम साबित है. झामुमो और कांग्रेस ने अलग-अलग जारी अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का 3200 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य देने, वन उत्पादों के एमएसपी में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने, कृषि कार्य के लिए मुफ्त बिजली देने, किफायती दर पर खाद बीज, कृषि उपकरण देने, प्रत्येक पंचायत में कृषि यंत्र बैंक प्रारंभ के साथ बहुउद्देशीय गोदाम के निर्माण, सभी किसानों को एक रूपये प्रति डिसमिल की दर पर फसल बीमा योजना, 1 रूपये प्रति पशुधन की दर से पशु बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने सहित कई वादे किए परन्तु सरकार बनते ही यह सरकार अपने सभी वादे भूल गयी है. वहीं, धरना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम बीडीओ सन्नी कुमार दास को एक 12 सूत्री मांग पत्र सौंपा. जिसमें किसानों के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने, सभी किसानों को धान की बकाये राशि का भुगतान सहित अन्य शामिल है. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता कमल कृष्ण भगत, कुशमाकर तिवारी, नपं अध्यक्ष अर्पिता दास, श्यामल दास, ऊषा भारती, जितेंद्र सिंह, तारक घोष, विकास भगत, संजीव गुप्ता, पूनम भारती, अमित भारती, प्रदीप भगत, जयदेव महतो, बिक्रम दास सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >