सिंचाई विभाग के भंडार पाल का निधन

बरहरवा सीएचसी में डॉ. सरिता टुडू ने प्रेम कुमार को मृत घोषित किया। प्रेम कुमार बरहरवा के सिंचाई विभाग में 1998 से भंडारपाल के रूप में काम कर रहे थे। वे बिहार के कैमूर जिले के भभुआ नगर थाना क्षेत्र के निवासी थे और मधुमेह से पीड़ित होकर कुछ दिनों से बीमार थे। एमओआइसी डॉ. पंकज कर्मकार के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई। उन्होंने बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड 12 में किराये के मकान में रहते थे। वे हाल ही में इलाज कराकर अपनी पत्नी संघमित्रा के साथ बरहरवा लौटे थे। उनकी पत्नी शिक्षक हैं और एक बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ता है।

प्रतिनिधि, बरहरवा. बरहरवा सीएचसी में डॉ सरिता टुडू ने प्रेम कुमार नामक एक मरीज को मृत घोषित किया. मृतक प्रेम कुमार (पिता रामलाल वर्मा) बरहरवा में सिंचाई विभाग में कार्यरत थे. वह मूल रूप से बिाहर के कैमूर जिला अंतर्गत भभुआ नगर थाना क्षेत्र के वार्ड स्थित जयपक्रकाश चौक के रहने वाले थे. वे मधुमेह से पीड़ित थे और कुछ दिनों से बीमार थे. एमओआइसी डॉ. पंकज कर्मकार के अनुसार, उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से हुई होगी, शव परिजनों को सौंप दिया गया. उनके भाई अजय प्रसाद ने बताया कि मृत प्रेम कुमार 1998 से बरहरवा प्रखंड के सिंचाई विभाग में भंडार पाल के रूप में कार्यरत थे. बरहरवा नगर पंचायत के वार्ड 12 सिनेमा हॉल रोड में एक मकान में किराये पर रहते थे. वे डायबिटीज के मरीज थे तथा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. कुछ दिनों पूर्व ही वे अपना इलाज करवाकर अपनी पत्नी संघमित्रा के साथ बरहरवा आये थे. उनकी पत्नी बिहार में शिक्षिका और उनका एक बेटा भी है, जो 12वीं कक्षा में पढ़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >