बंगाल इलेक्शन… फरक्का में तनवीर, जंगीपुर में नलिन व रघुनाथगंज में उदय को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारी के तहत कांग्रेस ने विभिन्न सीटों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की यह सूची एआइसीसी प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मंजूरी से अंतिम हुई। तनवीर आलम को फरक्का, उदय लखमानी को रघुनाथगंज और नलीन मिश्रा को जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन नियुक्तियों से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है और उम्मीद जताई जा रही है कि संगठन मजबूत होकर चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगा। पर्यवेक्षकों ने एआइसीसी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का धन्यवाद करते हुए जिम्मेदारी पूरी लगन से निभाने का वचन दिया है।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. जारी सूची को एआइसीसी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मंजूरी के बाद अंतिम रूप दिया गया. इसके अनुसार प्रदेश महासचिव तनवीर आलम को फरक्का विधानसभा, उदय लखमानी को रघुनाथगंज विधानसभा और सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर नलीन मिश्रा को जंगीपुर विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाया गया है. इन नियुक्तियों से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है. उन्होंने भरोसा जताया कि नए पर्यवेक्षकों के नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगा. तीनों पर्यवेक्षकों ने एआइसीसी महासचिव सह पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, मुर्शिदाबाद जिले के एआइसीसी पर्यवेक्षक राजेश ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >