हाजीपुर दियारा में मंडराया बाढ़ का खतरा, ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

बाढ़ का पानी हाजीपुर दियारा के गांवों में घुसने लगा है. पशुपालकों की चिंता बढ़ी. प्रशासन से मदद की गुहार. जानें पूरी खबर.

मंडरो : साहिबगंज सदर प्रखंड अंतर्गत हाजीपुर दियारा के बाबुपुर गांव के निचले हिस्सों में धीरे-धीरे बाढ़ का पानी प्रवेश करने लगा है. पानी पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है. खासकर पशुपालक मवेशियों के चारे को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने में जुट गये हैं. ग्रामीण बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं.

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए चारा को सुरक्षित स्थान पर ले जाते किसान | Prabhat Khabar Network

फिलहाल स्थिर है बाढ़ का पानी

हाजीपुर दियारा के किसान मनमोहन मंडल एवं सनातन मंडल ने बताया कि पिछले दो दिनों से बाढ़ का पानी फिलहाल स्थिर है और जलस्तर में विशेष वृद्धि नहीं हुई है. हालांकि, उन्होंने आशंका जतायी कि आने वाले दिनों में पानी लगातार बढ़ा तो पिछले वर्षों की तरह भयावह बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है.

प्रशासन से नजर बनाये रखने की मांग

ग्रामीणों ने बताया कि दियारा क्षेत्र के निचले इलाकों में पानी प्रवेश करने से लोगों की चिंता बढ़ गयी है. पशुपालक मवेशियों और उनके चारे को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी तैयारियां करने लगे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखने और जरूरत पड़ने पर समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुनील ठाकुर

साहिबगंज : सुनील ठाकुर वर्ष 1999 से प्रभात खबर से जुड़े हुए हैं. उन्होंने एक वर्ष तक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए भी कार्य किया है. शिक्षा, अपराध और संताल परगना में पहाडिया जनजाति जैसे विषयों पर उनकी विशेष पकड़ रही है तथा इन मुद्दों पर लगातार रिपोर्टिंग करते रहे हैं. कला, संस्कृति एवं साहित्य में उनकी गहरी रुचि है. वर्ष 2006 से साहिबगंज में जिला संवाददाता व ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >