अधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन करें: बीडीओ

बीडीओ सन्नी कुमार दास ने बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की।

प्रतिनिधि, बरहरवा. गुरुवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कक्ष में प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा सन्नी कुमार दास ने विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की. इस दौरान बीडीओ ने सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय के अधीन स्थापना शाखा, पेंशन शाखा, पंचायत शाखा, मनरेगा शाखा, आवास शाखा, सामान्य शाखा, नजारत शाखा आदि के आगत पंजी, निर्गत पंजी, भंडार पंजी, रक्षा संचिका समेत सभी पंजियों का संधारण तथा अद्यतन करने के निर्देश स्थापना लिपिक को दिए. उन्होंने प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक, प्रधान सहायक, सभी सहायकों, सभी पंचायत सचिवों, सभी जनसेवकों, सभी अनुसेवकों आदि की सेवा पुष्ट, गोपनीय चारित्रिक, पदोन्नति सहित अन्य लाभों को अद्यतन करने संबंधी भी निर्देश दिए. इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के पत्रों की संचिकाएं संरक्षित करने, आरटीआइ के उत्तर समेत विभिन्न जांच के प्रतिवेदन समय पर प्राप्त कर उनका प्रेषण करने तथा वरीय अधिकारियों के विभिन्न निर्देशों का अनुपालन समय पर करने के लिए उचित दिशा-निर्देश भी प्रदान किये. इस अवसर पर मनरेगा बीपीओ विजय कुमार, जेनी विभा किस्कू सहित अन्य लोग भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >