बरहरवा आरपीएफ ने चार बच्चों को किया रेस्क्यू, दो तस्कर गिरफ्तार

सभी बच्चों को भी मंथन संस्था को सौंप दिया

बरहरवा. मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे स्टेशन पर रविवार रात को बरहरवा आरपीएफ ने चार नाबालिग लड़के को रेस्क्यू करने के साथ-साथ दो मानव तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि बाहर काम करने ले जा रहे बच्चों को गुप्त सूचना पर मुख्य द्वार के समीप से रेस्क्यू किया गया. साथ ही उनकी निगरानी कर रहे दो व्यक्ति राधानगर थाना क्षेत्र के इंग्लिश फुदकीपुर निवासी सफीदाद अली (34) तथा मध्य पियारपुर जुल्लू रहमान (42) को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया. बच्चों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें हाउस कीपिंग तथा अन्य कामों के लिये भरोछ (गुजरात), पनवेल (मुंबई) ले जाया जा रहा था. बताया जाता है कि प्रति बच्चा 2-3 हजार रूपये कमीशन मिलता है. इन दोनों मानव तस्करों के विरूद्ध बरहरवा जीआरपी थाना में कांड संख्या 31/2025, यू/एस – 143(5)/3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया. वहीं, इसके अलावे अन्य दो नाबालिग लड़कों को भी आरपीएफ द्वारा रेस्क्यू किया गया. दोनों ने बताया कि पिता की डांट-फटकार के कारण वे लोग बिना बताये घर से भाग कर बरहरवा स्टेशन आ गये तथा अपने गांव के लोगों के साथ काम करने पटना जा रहे थे. सभी बच्चों को भी मंथन संस्था को सौंप दिया गया है. सभी बच्चे राधानगर थाना क्षेत्र के निवासी हैं. मौके पर एएसआइ जलेश्वर दुबे, कांस्टेबल अनिल साह, अजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >