अस्मिता सिटी लीग से बढ़ेगी बालिकाओं की खेलों में भागीदारी

फूलो झानो स्टेडियम में प्रतियोगिता का अपर समहर्ता ने किया शुभारंभ

साहिबगंज खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन साहिबगंज द्वारा दो दिवसीय जिला स्तरीय अस्मिता सिटी लीग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. शुक्रवार और शनिवार को आयोजित इस प्रतियोगिता में चेस, कुश्ती, कबड्डी और एथलेटिक्स खेल शामिल हैं. फूलो झानो इनडोर स्टेडियम में अपर समाहर्ता गौतम कुमार भगत ने दीप प्रज्वलित कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. अपर समाहर्ता ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए बालिकाओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पहले दिन चेस और कुश्ती के मुकाबले आयोजित हुए, जिसमें विजेताओं को जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष ने मेडल और प्रमाण-पत्र दिये. दूसरे दिन सुबह 6 बजे से सिदो-कान्हू स्टेडियम में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिताएं होंगी. आयोजन में कई अधिकारियों और कोचों का सहयोग रहा. परिणाम चेस बालिका अंडर-12 प्रथम – कृति कुमारी द्वितीय – पलक कुमारी तृतीय – पूर्णिमा गुप्ता बालिका अंडर 14 चेस प्रथम – आयशा राजा द्वितीय – सोहानी तृतीय – समीक्षा बालिका अंडर 19 चेस प्रथम – सुहानी कुमारी द्वितीय – मेघा तृतीय – नेहा कुश्ती बालिका अंडर- 14 33 किलो वर्ग- रानी कुमारी- प्रथम 33 किलो वर्ग-सोमी कुमारी- द्वितीय 36 किलो वर्ग- प्रतिज्ञा कुमारी – प्रथम 36 किलो वर्ग- दिव्यांशी कुमारी – द्वितीय 39 किलो वर्ग- आर्या कुमारी – प्रथम 39 किलो वर्ग- संजना कुमारी द्वितीय 42 किलो वर्ग- सीता कुमारी – प्रथम 42 किलो वर्ग- खुसी कुमारी द्वितीय 48 किलो वर्ग – छोटी कुमारी – प्रथम 48 किलो वर्ग- काजल कुमारी – द्वितीय अंडर-17 बालिका 53 किलो वर्ग- श्रुति कुमारी प्रथम 40 किलो वर्ग- मुस्कान कुमारी – प्रथम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >