क्षेत्र में गश्ती बढ़ायें व संदिग्ध गतिविधियों पर रखें पैनी नजर : एसडीपीओ

मासिक अपराध गोष्ठी में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा

राजमहल

राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सोमवार को मासिक अपराधी गोष्ठी की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी. बैठक के दौरान एसडीपीओ त्रिपाठी ने विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये. उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से सटे होने के कारण वर्तमान चुनावी माहौल को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिये गये, ताकि किसी भी अवांछित गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके. एसडीपीओ ने अधिकारियों को नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने और आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के भी निर्देश दिये, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे. बैठक में इंस्पेक्टर राजीव रंजन, राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, तालझारी थाना प्रभारी नितेश पांडे, राधा नगर थाना प्रभारी अमर मिंज, तीनपहाड़ थाना प्रभारी मृत्युंजय पांडे, गंगा नदी थाना प्रभारी लव कुमार तथा महिला थाना प्रभारी करुणा कुमारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abdhesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >