साहिबगंज नप, राजमहल व बरहरवा नपं के अध्यक्ष, पार्षदों का शपथ ग्रहण आज
साहिबगंज
साहिबगंज नगर परिषद, राजमहल व बरहरवा नगर पंचायत के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक होने वाला है. हाल ही में संपन्न निकाय चुनाव के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सभी वार्ड पार्षदों के लिए भव्य शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. इस आयोजन के साथ ही नगर परिषद की नयी सरकार विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लेगी. उपाध्यक्ष का चुनाव होगा. सभी पार्षद पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. अपर समाहर्ता गौतम भगत ने बताया कि साहिबगंज नगर परिषद के अध्यक्ष व पार्षद का शपथ ग्रहण सुबह 10 बजे होगा. उपाध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्र दाखिल सुबह 11 बजे से 11:50 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक, विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का समय दोपहर 12:30 बजे से 12:45 बजे तक. अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने का समय दोपहर 12:50 से 1:15 बजे तक, मत-पत्र की तैयारी का समय दोपहर 1:20 बजे से दोपहर 2 बजे तक, मतदान का समय दोपहर 2:10 बजे से 3 बजे तक, मतगणना दोपहर 3:05 बजे से 4 बजे तक, निर्वाचन परिणाम की घोषणा संध्या 4:15 बजे, उपाध्यक्ष का शपथ संध्या 4: 30 बजे होगा. इसी प्रकार राजमहल नगर पंचायत के अध्यक्ष व पार्षद का शपथ ग्रहण होगा. उपाध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्र दाखिल सुबह 11:30 बजे से 12:20 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक, विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का समय दोपहर 1:05 बजे से 1:15 बजे तक अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने का समय दोपहर 1:20 से 1:45 बजे तक मत पत्र की तैयारी का समय दोपहर 1:50 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक, मतदान का समय दोपहर 2:40 बजे से 3:30 बजे तक, मतगणना दोपहर 3:35 बजे से 4:30 बजे तक, निर्वाचन परिणाम की घोषणा संध्या 4:45 बजे, उपाध्यक्ष का शपथ संध्या 5 बजे होगा. बरहरवा नगर पंचायत के नवचयनित अध्यक्ष व पार्षद का शपथ ग्रहण सुबह 11 बजे होगा. उपाध्यक्ष के नाम निर्देशन पत्र दाखिल सुबह 12:00 बजे से 12:50 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा दोपहर 1:00 बजे से 1:30 बजे तक, विधिमान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने का समय दोपहर 1:35 बजे से 1:45 बजे तक अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने का समय दोपहर 1:50 से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी का समय दोपहर 2:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक, मतदान का समय दोपहर 3:10 बजे से 4:00 बजे तक, मतगणना दोपहर 4:05 बजे से 5:00 बजे तक, निर्वाचन परिणाम की घोषणा संध्या 5:15 बजे, उपाध्यक्ष का शपथ संध्या 5:30 बजे होगा.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.