सिदो-कान्हू स्टेडियम में होगा 60 फीट के रावण का दहन

आयोजन के संयोजक बोदी सिन्हा ने बताया कि रावण दहन मुख्य अतिथि एसपी अमित सिंह, प्रभारी डीसी सह डीडीसी सतीश चंद्रा, एसी गौतम कुमार भगत एवं एसडीओ अमर जॉन आइन्ड के कर-कमलों से किया जायेगा.

साहिबगंज. दशहरा के अवसर पर गुरुवार को शहर के सिदो-कान्हू स्टेडियम में 60 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा. आयोजन के संयोजक बोदी सिन्हा ने बताया कि रावण दहन मुख्य अतिथि एसपी अमित सिंह, प्रभारी डीसी सह डीडीसी सतीश चंद्रा, एसी गौतम कुमार भगत एवं एसडीओ अमर जॉन आइन्ड के कर-कमलों से किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गयी है. रंग-बिरंगी आतिशबाजी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ABDHESH SINGH

ABDHESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >