मजदूर से 1500 की छिनतई

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा निवासी मनोज कुमार से सोमवार को देर शाम कुछ बदमाशों ने 1500 रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों के अनुसार मनोज कुमार साहिबगंज बाजार से कुछ समान बेच कर अपने गांव वापस लौट रहा था. अपने गांव के ही निकट अंधेरा का फायदा […]

साहिबगंज : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलुआ दियारा निवासी मनोज कुमार से सोमवार को देर शाम कुछ बदमाशों ने 1500 रुपये छीन लेने का मामला प्रकाश में आया है. सूत्रों के अनुसार मनोज कुमार साहिबगंज बाजार से कुछ समान बेच कर अपने गांव वापस लौट रहा था. अपने गांव के ही निकट अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाशों ने 1500 रुपये की छिनतई कर ली. इस संबंध में थाना प्रभारी बी तिर्की ने बताया कि इस मामले की सूचना अभी तक नहीं मिली है. सूचना मिलते ही कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >