बरहरवा : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति के तत्वावधान में मंगलवार की शाम स्टेशन चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का पुतला फूंका.
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही मीना कुमारी ने बताया कि देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छेड़खानी व अत्याचार के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. खास कर झारखंड व पश्चिम बंगाल में ऐसी घटनाएं ज्यादातर देखने को मिल रही है. जिसे रोक पाने में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री नाकाम हैं.
दिल्ली गैंग रेप, मध्यग्राम 24 परगना कोलकाता कांड, साहिबगंज के कुसमा में हुई महिलाओं व बच्ची के साथ अमानवीय घटना का विरोध करते हुए दोषियों को अविलंब फांसी पर लटकाये जाने की मांग की. मौके पर जमकर सरकार विरोधी नारे लगाये गये. मौके पर महिला समिति के खुशबू कुमारी, विद्या कुमारी, किरण देवी, सीता देवी, सुनीता कुमार व बबली कुमारी के अलावे अन्य शामिल थे.
