एक गिरफ्तार, पांच फरार

साहिबगंज : पुरानी साहिबगंज नया टोला में गुरुवार की रात सिपाही शिव कुमार यादव उर्फ फैजू यादव की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे जेल भेल दिया. अभी भी पांच नामजद अभियुक्त फरार हैं. बता दें घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक मुख्य अभियुक्त […]

साहिबगंज : पुरानी साहिबगंज नया टोला में गुरुवार की रात सिपाही शिव कुमार यादव उर्फ फैजू यादव की हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया.

इसके बाद उसे जेल भेल दिया. अभी भी पांच नामजद अभियुक्त फरार हैं. बता दें घटना के 48 घंटे बीत जाने के बावजूद अभी तक मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है. डीएसपी के नेतृत्व में शुक्रवार की रात कई स्थानों पर छापामारी की गई. लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा.

इधर, मृतक के पुत्र के बयान पर उनके पिता को मोहन यादव, विजय चौधरी, संजय मंडल, अजीत, राजेश यादव, अरुण यादव व अन्य अज्ञात 4-5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. ग्रामीणों की मदद से पकड़े गये संजय मंडल को जेल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >