मनरेगा कार्यो को शीघ्र करें पूरा : डीडीसी

साहिबगंज : हड़ताल समाप्त हो गयी है. मनरेगा योजना में बीडीओ व बीपीओ के साथ मिल कर कार्यो में तेजी लाये. यह बातें डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने कही. श्री अंसारी ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत आधार कार्ड बनाने व […]

साहिबगंज : हड़ताल समाप्त हो गयी है. मनरेगा योजना में बीडीओ व बीपीओ के साथ मिल कर कार्यो में तेजी लाये. यह बातें डीडीसी इकबाल आलम अंसारी ने कही. श्री अंसारी ने शनिवार को विकास भवन के सभागार में मनरेगा योजना की समीक्षा की.

उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना के तहत आधार कार्ड बनाने व पंजीयन करने की प्रक्रिया पूरी कर लें. उन्होंने कहा कि इएसएम के माध्यम से मजदूरी का भुगतान कराने का निर्देश दिया. इस अवसर डीआरडीए निदेशक सीके मंडल, डीपीओ राम निवास सिंह, कई प्रखंड के बीडीओ, बीपीओ व जेइ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >