अनियंत्रित पीकप वैन ने दो मोटरसाइकिल को रौंदा

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के ज्योति मोड़ से कोर्ट जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार शाम अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो मोटरसाइकिल को रौंद डाला. घटना के बाद 207 वाहन के खलासी को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 207 वाहन संख्या […]

साहिबगंज : जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के ज्योति मोड़ से कोर्ट जाने वाली मुख्य सड़क पर बुधवार शाम अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे खड़े दो मोटरसाइकिल को रौंद डाला. घटना के बाद 207 वाहन के खलासी को स्थानीय लोगों ने जमकर पिटाई की. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि 207 वाहन संख्या जेएच 18ए, 9750 तेज गति से आयी.

सड़क के किनारे खड़े दो मोटरसाइकिल जेएच 18 ए 6994 व बीआर 39 एच 3691 को रौंदते हुए 50 फीट दूर जाकर नाले के किनारे तक फिसल गया. घटना में मानव की क्षति नहीं हुई. स्थानीय लोगों ने खलासी को ओपी थाना पुलिस को सौंप दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >