पथरगामा में बरबाद हो रहा एमडीएम

पथरगामा : मध्याह्न भोजन योजना विद्यालय में बच्चों के ठहराव को लेकर शुरू की गयी है. लेकिन कई विद्यालयों में यह बरबाद हो रहा है. मंगलवार को पथरगामा प्रखंड संसाधन केंद्र के ठीक बगल में एमडीएम फेंका हुआ पाया गया है. जानकारी मिलने पर प्रखंड की बीइइओ जया देवी फेंके गये एमडीएम को देखने पहुंची. […]

पथरगामा : मध्याह्न भोजन योजना विद्यालय में बच्चों के ठहराव को लेकर शुरू की गयी है. लेकिन कई विद्यालयों में यह बरबाद हो रहा है. मंगलवार को पथरगामा प्रखंड संसाधन केंद्र के ठीक बगल में एमडीएम फेंका हुआ पाया गया है. जानकारी मिलने पर प्रखंड की बीइइओ जया देवी फेंके गये एमडीएम को देखने पहुंची. मामले में सत्यता पाये जाने पर बीइइओ भड़क गयी. बता दें कि एमडीएम का चावल,

दाल, सब्जी बीआरसी परिसर स्थित आदर्श राजकीयकृत मध्य विद्यालय पथरगामा के स्कूल भवन के बरामदे पर भी फेंका गया था. पूछे जाने पर बीइइओ जया देवी ने बताया कि बीआरसी परिसर में मध्य विद्यालय अवस्थित है. जहां एमडीएम चलता है. इस तरह से एमडीएम का फेंका जाना गलत है. मामले को लेकर स्कूल के एचएम, माता समिति अध्यक्ष व संयोजिका से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा.

क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक
आदर्श मवि बालक के प्रधानाध्यापक अनुज हजारी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बीआरसी भवन के बगल व विद्यालय के बरामदा में फेंके गये एमडीएम पर उनकी नजर नहीं पड़ी थी. कहा कि फेंके गये भोजन की सफाई करा देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >